Tuesday, October 20th, 2026

भाजपा नेताओं ने लगाया नारा-अन्नदाताओं को न तरसाना, सभी किसानों को दो बारदाना

रायपुर
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसानों के लिए आंदोलन कर रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा का यह आंदोलन राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। भाजपा ने बुधवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार किसानों से धान खरीदी ठीक तरीके से नहीं कर पा रही। कई तरह की अव्यवस्था है। प्रदर्शन के दौरान सभी ने मिलकर एक नारा लगाया, भारतीय जनता पार्टी के नेता कहते दिखे कि अन्नदाताओं को ना तड़पाना सभी किसानों को दो बारदाना।

रायपुर कमल विहार गेट नंबर एक के पास यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदे साहू, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय